टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल 8 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड की टीम को 96 रनों से हरा दिया हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया ने नया इतिहास रच दिया हैं. लगातार दूसरी बार टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाया हैं। टीम इंडिया तीसरा टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली वर्ल्ड की पहली टीम बन गई हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में था। टीम इंडिया की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि चैंपियंस! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह उल्लेखनीय जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाती है. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट धैर्य दिखाया है। इस जीत ने हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर दिया है. शाबाश, टीम इंडिया!