देश की राजधानी दिल्ली में चाकू चलने की घटनायें अब आम होती जा रही हैं आए दिन चाकू से हत्या के कई मामले भी सामने आ चुके हैं ताजा मामला दिल्ली के बाहरी जिला अंतर्गत रानी बाग थाना इलाके का है जहां पर बीती रात एक शादी में चाकू लगने से साढे 17 साल के एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि एक दूसरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया, मृतक और घायल के जानकार के अनुसार मृतक की पहचान साढे 17 साल के निखिल यादव के रूप में हुई है जबकि घायल लड़के का नाम सनी है मृतक के दोस्त ने बताया कि बीती रात निखिल अपने को साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी में गया था, जहां निखिल और उसके साथियो का दूसरे कुछ लड़को से किसी बात को लेकर विबाद हो गया और दूसरे पक्ष ने निखिल और सनी पर चाकू से हमला कर दिया पुलिस सूत्रों के अनुसार निखिल को सीने में चाकू मारा गया है जबकि घायल हुए लड़के सनी को कमर के नीचे चाकू लगा है मृतक के दोस्त ने बताया कि उन्हें निखिल की मौत की सूचना फोन पर किसी ने दी
Related Posts
कोर्टरूम के बाहर: LLB ग्रेजुएट्स के लिए टॉप सरकारी नौकरियां
LLB के बाद करियर सिर्फ वकालत तक सीमित नहीं है, सरकारी सेक्टर में भी बहुत शानदार और स्थिर विकल्प हैं।…
माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर टॉप-20 छात्रों ने भरी आसमान में उड़ान, आयुक्त पुलिस, दिल्ली से की मुलाकात
पहली बार हवाई सफर पर निकले मेधावी छात्रों का श्री अनुराग कुमार, आयुक्त पुलिस, दिल्ली ने बढ़ाया हौसला माननीय प्रधानमंत्री…
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला स्नैचर गिरफ्तार
नई दिल्ली, 11 जुलाई। उत्तर-पूर्वी जिले की जाफराबाद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया निगरानी के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते…