दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस का सफल खुलासा कर दिया है. करीब दो महीने से उलझे इस मामले को सुलझाकर पुलिस ने आम जनता के भरोसे को मजबूत करने का काम किया है. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 जनवरी को UER-II के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और यह मामला पुलिस के लिए चुनौती बन गया था, क्योंकि शुरुआती जांच में कोई स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लग पाया था. नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ शुरू की. लगातार प्रयासों और सटीक जांच के चलते पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी सुलझाई जा सकी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्याकांड को चार नाबालिगों ने अंजाम दिया था. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या की वजह बना.
Related Posts
दिल्ली नगर निगम में महापौर और उप महापौर, सदस्य स्थायी समिति पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी
दिल्ली नगर निगम के महापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रोहिणी ई (वार्ड-53) से पार्षद प्रवेश वाही को…
दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद, दिल्ली नगर निगम (MCD) 2014 के बाद से बने अवैध निर्माणों पर करेगी सख्त कार्रवाई
दिल्ली में लाखों मकानों पर अचानक तोड़फोड़ का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद, दिल्ली…
दिल्ली के बाहरी जिले की स्नैचिंग व सेंधमारी निरोधक शाखा का संगठित अपराध पर कड़ा प्रहार
टीम द्वारा एक नशा तस्कर गिरफ्तार । आरोपी पूर्व में चोरी के 01 आपराधिक मामले में शामिल रहा है तथा…