14 साल से फरार चल रहे खूंखार अपराधी, यूपी के गैंगस्टर अर्जुन प्रसाद उर्फ अर्जुन पासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज को बड़ी कामयाबी मिली है। करीब 44 वर्षीय आरोपी गोंडा, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और साल 2012 से दिल्ली और पंजाब में डकैती व लूट की कई वारदातों में वांछित था। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान बदल ली थी और गोंडा के जानकी नगर इलाके में छिपकर रह रहा था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए 11 अप्रैल को छापेमारी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अर्जुन पासी कई सनसनीखेज मामलों का मास्टरमाइंड है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर घरों में नौकर बनाकर घुसपैठ की, फिर रात में हथियारों के दम पर वारदात को अंजाम दिया और करोड़ों के जेवरात व नकदी लूटी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, यूपी और पंजाब में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।
Related Posts
IAS अशोक कुमार दिल्ली के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
दिल्ली में निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने 2006 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार को दिल्ली का नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी…
बहन की हत्या कर भाग रहा भाई देसी पिस्टल समेत दबोचा गया
नॉर्थ-ईस्ट जिले के गौतमपुरी में बहन की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया…
थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत एक आरोपी गिरफ्तार; एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद
नई दिल्ली : थाना पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया, पूर्वी जिला के स्टाफ ने एक आरोपी निखिल उर्फ बिराना उर्फ नितिन, उम्र…