हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत

हरियाणा स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की है। बीजेपी ने छह नगर निकायों में जीत का परचम लहराया है। बीजेपी ने अंबाला, पंचकूला और सोनीपत नगर निगम में बाजी मारी है. वहीं उकलाना नगर पालिका में चेयरमैन पद पर कांग्रेस समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी ने बीजेपी के प्रत्याशी को हरा दिया है जबकि धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिका में बीजेपी प्रत्याशी चेयरमैन का चुनाव जीते हैं, जबकि रेवाड़ी नगर परिषद में भी बीजेपी चेयरमैन का पद जीतने में कामयाब रही है।

अंबाला नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने मेयर पद पर जीत हेल की है. बीजेपी ने यहां 20 वार्डों में से 16 पर जीत हासिल की है जबकि तीन पर कांग्रेस और एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है. सोनीपत नगर निगम में भी मेयर पद बीजेपी के राजीव जैन ने जीता है. बीजेपी ने कुल 22 वार्डों में से 17 में जीत हासिल की है जबकि 5 पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते हैं.।वहीं पंचकूला नगर निगम में बीजेपी के श्याम लाल बंसल मेयर बने हैं. यहां 20 वार्डों में 17 में बीजेपी ने जीत हासिल की है, जबकि दो पर निर्दलीय और एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है।

इस चुनावों में पार्टी की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गदगद नजर आए. उन्होंने कहा है कि लोगों ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामों में विश्वास जताया है. सीएम सैनी ने ये भी कहा कि विपक्ष के ऊपर अब जनता को विश्वास नहीं रहा, वो केवल झूठ की राजनीति करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *