नई दिल्ली, राजिंदर नगर: राजिंदर नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और फील्ड वर्क के दम पर एक ‘ब्लाइंड बर्गलरी’ केस को महज कुछ घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में घर में हुई चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात के बाद थाना राजिंदर नगर की टीम ने तुरंत जांच शुरू की। तेज सीसीटीवी विश्लेषण और लगातार तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपियों की पहचान की गई। लोकेशन ट्रेस करने पर दोनों आरोपी सुल्तानपुरी इलाके से पकड़े गए।
बरामदगी:
- एक iPhone 13 Pro
- 53,300 रुपये नकद
जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी चोरी के कई मामलों में शामिल रह चुके हैं।
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने थाना राजिंदर नगर की टीम के इस त्वरित और सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी संसाधनों और ग्राउंड वर्क के बेहतर तालमेल से अपराधियों पर शिकंजा कसना आसान हुआ है।