दिल्ली के 30 लाख उपभोक्ताओं के लिए जल बोर्ड का नया सिस्टम शुरू

चैटबॉट, CRM और DJB 1916 ऐप से 12 घंटे में शिकायतों का समाधान, 24×7 पानी की तैयारी

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड ने राजधानी के करीब 30 लाख उपभोक्ताओं के लिए सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने नया एडवांस सिस्टम लॉन्च किया है।

जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा दिल्ली जल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर चैटबॉट, एडवांस CRM (कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट) और DJB 1916 ऐप का शुभारंभ किया गया है।

जल बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, इस सिस्टम का उद्देश्य जल सेवाओं को डिजिटल, पारदर्शी और आसान बनाना है। नया सिस्टम मुख्य रूप से नागरिकों को पानी से संबंधित समस्याओं जैसे लीकेज, बिलिंग, नो-वाटर के लिए तुरंत समाधान करने के रूप में काम करेगा।

क्या होगा फायदा?
बोर्ड ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित चैटबॉट, शिकायत निवारण प्रबंधन प्रणाली और ‘DJB 1916’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। अब उपभोक्ता घर बैठे ही –

  1. पानी की लीकेज, गंदा पानी, लो प्रेशर की शिकायत
  2. गलत बिलिंग और बिल भुगतान की जानकारी
  3. सीवर जाम और ओवरफ्लो की शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
    शिकायत का स्टेटस भी ऐप और चैटबॉट पर रियल टाइम ट्रैक किया जा सकेगा।

30 लाख लोगों को 24×7 पानी का तोहफा
इसी के साथ बोर्ड ने वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र में जल आपूर्ति सुधार परियोजना को दोबारा शुरू किया है, जिससे 123 वर्ग किमी क्षेत्र में 24 घंटे जल आपूर्ति संभव होगी। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से 30.16 लाख लोगों को सीधा लाभ होगा

वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपग्रेडेशन को एडीबी के सहयोग से मंजूरी दी गई, जिससे 30 लाख लोगों को बेहतर जल आपूर्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *