प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, रुचिका सिंह पर मुकदमा दर्ज

नोएडा / नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में रुचिका सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुचिका सिंह के खिलाफ नोएडा के एक्सप्रेसवे थाना में जीरो एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रुचिका सिंह द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जीरो एफआईआर को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित थाने में स्थानांतरित किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *