दिल्ली:थाना विकासपुरी की त्वरित कार्रवाई: कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद

क्षेत्र में स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने और प्रभावी निगरानी के लिए थाना विकासपुरी के स्टाफ द्वारा वरिष्ठ अधिकारी के पर्यवेक्षण व अधोहस्ताक्षरी के समग्र निरीक्षण में विशेष गश्त अभियान चलाया गया।

हरेश्वर वी. स्वामी, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी जिला के मुताबिक 18. जून 2026 को रोड नं. 236, विकासपुरी के पास गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल राजकुमार, हेड कांस्टेबल अमित ओहलान, हेड कांस्टेबल राजबीर, कांस्टेबल रविंदर व कांस्टेबल विवेक की टीम ने एक व्यक्ति को स्कूटी पर संदिग्ध रूप से जाते देखा। पुलिस को देखकर स्कूटी सवार ने यू-टर्न लेकर भागने का प्रयास किया। शक होने पर सतर्क पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अकील मलिक उर्फ अखिल पुत्र सलीम मलिक, निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन, नई दिल्ली, उम्र 28 वर्ष बताई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक रियलमी मोबाइल फोन बरामद हुआ। स्कूटी की जांच करने पर पता चला कि वह थाना मायापुरी क्षेत्र से चोरी की गई थी। बरामद मोबाइल फोन की जांच में सामने आया कि वह झपटमारी का है और थाना तिलक नगर में दर्ज मामले से संबंधित है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और बरामद स्कूटी व मोबाइल फोन को नियमानुसार जब्त कर लिया गया।

आरोपी पूर्व में लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट से संबंधित 06 आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है।

अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी की संलिप्तता का पता लगाने और बरामद मोबाइल फोन के मालिक का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *