पटेल नगर पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा खतरा टला: हिस्ट्रीशीटर देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली, 24 जून 2026
मध्य जिला के थाना पटेल नगर की गश्ती टीम ने सतर्कता दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को होने से रोक लिया। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश गन्नी खान उर्फ राहुल को अवैध देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे लाइन के पास राहगीरों को धमका रहा था।


रोहित राजवीर सिंह आईपीएस डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक रूटीन गश्त के दौरान कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल हेमराज को सूचना मिली कि पटेल नगर रेलवे लाइन के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है और लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां गन्नी खान उर्फ राहुल नामक व्यक्ति आम लोगों को धमकाता मिला। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद थाना पटेल नगर में केस एफआईआर नंबर 217/2026 धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जांच जारी है।


यह कार्रवाई आईओ एचसी सुरेश, कांस्टेबल धर्मेंद्र और कांस्टेबल हेमराज ने एसएचओ पटेल नगर के नेतृत्व और एसीपी पटेल नगर के पर्यवेक्षण में की। गश्ती स्टाफ की सतर्कता और तत्परता से समय रहते आरोपी को पकड़ा जा सका और अवैध हथियार बरामद हुआ, जिससे कोई अप्रिय घटना टल गई।


लगातार पूछताछ में पता चला कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। उस पर विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *