दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) को लेकर सरकार ने आज evsubsidy.delhi.gov.in पोर्टल का शुभारंभ किया।

नई दिल्ली: दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर है। हर दिल्लीवासी तक EV पॉलिसी का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने आज evsubsidy.delhi.gov.in पोर्टल का शुभारंभ किया।
पोर्टल पर क्या सुविधाएं मिलेंगी? • घर बैठे आवेदन: अब EV सब्सिडी, स्क्रैपिंग इंसेंटिव और अन्य प्रोत्साहनों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। • रियल-टाइम ट्रैकिंग: आवेदन की स्थिति की लाइव ट्रैकिंग की सुविधा मिलेगी। • सीधे खाते में पैसा: सत्यापन पूरा होने के बाद अधिकतम 60 दिनों में प्रोत्साहन राशि सीधे DBT के माध्यम से लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। • पारदर्शी प्रक्रिया: सब्सिडी वितरण को PFMS आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है, ताकि भ्रष्टाचार और देरी खत्म हो किसे मिलेगा फायदा?
दिल्ली EV पॉलिसी 2026 के तहत इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, ई-कार्गो और N1 कैटेगरी के ट्रकों पर सब्सिडी मिलेगी। पुरानी डीजल-पेट्रोल गाड़ियां स्क्रैप कर EV लेने पर अलग से स्क्रैपिंग इंसेंटिव भी मिलेगा।

  • दोपहिया: 10,000 रुपये/kWh, अधिकतम 30,000 रुपये तक • तिपहिया: पहले साल 50,000 रुपये तक • ई-कार्गो/N1 वाहन: पहले साल 1,00,000 रुपये तक • ई-कार: 30 लाख रुपये तक की गाड़ियों पर रोड टैक्स माफ, साथ ही 1 लाख रुपये तक प्रोत्साहन लंबित सब्सिडी भी जारी
    सरकार ने लंबित EV सब्सिडी का वितरण भी शुरू कर दिया है। 3,948 सत्यापित कंपनियों/फर्मों को 7.95 करोड़ रुपये और 12,877 व्यक्तिगत लाभार्थियों को 24.04 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी जा रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि पहले EV सब्सिडी समय पर नहीं मिल पा रही थी, लेकिन अब पारदर्शी और तेज प्रक्रिया शुरू की गई है। पोर्टल को अपग्रेड कर मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही पुनः लॉन्च किया जाएगा।

सरकार ने सभी दिल्लीवासियों से अपील की है कि EV अपनाएं और स्वच्छ, ग्रीन और प्रदूषण-मुक्त दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें।

इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह जी सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *