दिल्ली में बड़ी चोरी की साजिश नाकाम, 4 शातिर बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली: रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक सुनियोजित घर में चोरी की वारदात को नाकाम करते हुए 4 आदतन लुटेरों/चोरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त रोहिणी शशांक जायसवाल के अनुसार, 15 जुलाई 2026 की तड़के करीब 4:20 बजे विजय विहार के लाल फ्लैट्स, श्मशान घाट रोड पर जाल बिछाकर एक स्विफ्ट कार DL-9CAZ-9183 को रोका गया। तलाशी में कार से 4 देसी कट्टे, 8 जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड, प्लायर और फर्जी नंबर प्लेट DL-7CP-2540 बरामद हुई।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिन में बंद मकानों की रेकी करते थे और देर रात हथियारों के बल पर चोरी को अंजाम देते थे। इन चारों ने 14 जुलाई को सेक्टर-24 के एक मकान की रेकी की थी और रात में वारदात की योजना थी।

आरोपियों की पहचान मोहम्मद अशरफ उर्फ अजय, सुनील उर्फ लल्ला, टेरी जोसफ उर्फ जॉय और सचिन माथुर के रूप में हुई है। चारों पर पहले से लूट, चोरी, सेंधमारी और आर्म्स एक्ट के 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में थाना विजय विहार में FIR No. 371/2026 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *