नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम जिले की फॉरेनर सेल ने अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ कर डिपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस के मुताबिक 14 जुलाई 2026 को सुबह गुप्त सूचना के आधार पर NS मंडी, थाना महेंद्रा पार्क क्षेत्र में टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में वह किन्नर के भेष में घूमता मिला। उसके पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।
जांच में पता चला कि आरोपी रात के समय महिला वेश में मेकअप, साड़ी सलवार, विग पहन कर अवैध गतिविधियों में शामिल रहता था। उसके फोन की गैलरी से बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुए।
पकड़े गए आरोपी की पहचान MD ABDUL ALIM उर्फ प्रीति पुत्र हाफिजुर रहमान, उम्र 24 साल, निवासी गांव मोकमपुर, जिला खुलना, बांग्लादेश के रूप में हुई है। इसके पास से एक स्मार्टफोन जिसमें प्रतिबंधित IMO ऐप इंस्टॉल था और फोन से बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान दस्तावेज बरामद हुए हैं।
टीम में SI सपन, ASI राजेंद्र सिंह, HC विक्रम, Ct निशांत और Ct दीपक बांगड़ शामिल रहे। नेतृत्व इंस्पेक्टर विपिन कुमार, फॉरेनर सेल और ACP ऑपरेशन सेल श्री रंजीत ढाका ने किया।
आरोपी को FRRO के समक्ष पेश कर निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।