दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एक हाई वोल्टेज विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया, जिससे मौके पर काफी ड्रामा देखने को मिला। प्रियंका गांधी को पुलिस की बस में बिठाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इसका जोरदार विरोध किया। उल्टा प्रियंका गांधी बस के गेट से आधी बाहर लटकी हुई थीं और अंदर जाने को तैयार नहीं थीं। कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें अंदर खींच रहे थे, वहीं पुलिसकर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे।
दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन : प्रियंका गांधी बस से लटकीं, राहुल को पुलिस ने उठाया, हाई वोल्टेज ड्रामा