FAKE NEWS ALERT – फर्जी खबर का पर्दाफाश : जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला हेड कांस्टेबल की मौत का वायरल ग्राफिक पूरी तरह फर्जी

नई दिल्ली, 24 जुलाई : सोशल मीडिया पर एक मनगढ़ंत ग्राफिक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है।

दिल्ली पुलिस ने इस दावे को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह ग्राफिक पूरी तरह से फर्जी और मनगढ़ंत (Fabricated) है। इस तरह की कोई भी घटना नहीं हुई है।

पुलिस ने इसे दुर्भावनापूर्ण अफवाह बताते हुए कहा है कि इस तरह की झूठी खबर फैलाकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसी फर्जी खबर बनाने, प्रसारित करने और इसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नागरिकों से अपील है कि वे बिना सत्यापित जानकारी पर विश्वास न करें और न ही उसे आगे शेयर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *