हत्या के प्रयास के वांछित बदमाश को स्पेशल स्टाफ ने 50 कदम की दौड़ के बाद दबोचा

नई दिल्ली: मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे कुख्यात बदमाश को मैराथन चेज के बाद गिरफ्तार किया है।

पकड़ा गया आरोपी गौरव उर्फ किशन नाथ (32), निवासी बाड़ा हिंदू राव है। आरोपी थाना बाड़ा हिंदू राव का सक्रिय बदमाश (BC) है और दिल्ली से एक साल के लिए तड़ीपार किया गया था। तड़ीपारी के आदेश का उल्लंघन कर वह दिल्ली में छिपा हुआ था।

22 आपराधिक मामलों में लिप्त
पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या का प्रयास, लूट, झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट समेत 22 मुकदमे दिल्ली के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।


बीते 28 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:30 बजे थाना प्रसाद नगर इलाके में बापा नगर, गली नंबर-5 के पास होली के विवाद की रंजिश में शिकायतकर्ता पर चाकू से हमला किया गया था। इस संबंध में थाना प्रसाद नगर में FIR No. 156/2026 U/s 110/118(1)/126(2)/351(2)/3(5) BNS दर्ज की गई थी।


23.07.2026 को स्पेशल स्टाफ को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी मिठाई पुल के पास आने वाला है। इंस्पेक्टर संदीप यादव के नेतृत्व में और ACP ऑपरेशंस श्री पदम सिंह राणा की देखरेख में टीम ने जाल बिछाया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, जिसे करीब 40-50 कदम तक पीछा कर टीम ने दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ तड़ीपारी उल्लंघन का मामला भी दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *