नई दिल्ली, 26 जुलाई: दिल्ली सरकार ने लंबे समय से खाली चल रहे दिल्ली महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी है। सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग (DCW) की नई अध्यक्ष नियुक्त किया है।
आदेश के अनुसार लता गुप्ता को चेयरपर्सन बनाने के साथ ही आयोग में पांच नए सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।
नवनियुक्त सदस्यों में शामिल हैं:
- श्याम बाला
- • मालती वर्मा
- • लता सोढ़ी
- • सनरिका शर्मा झा
- • रेनू भल्ला
- बता दें कि दिल्ली महिला आयोग का कार्यालय जनवरी 2024 से लगभग अध्यक्ष विहीन था, जिसके कारण आयोग का कामकाज प्रभावित हो रहा था। आयोग की वेबसाइट पर भी अध्यक्ष और सदस्य सचिव सहित चार सदस्यों के पद रिक्त दिखाए गए थे।
दिल्ली महिला आयोग का गठन वर्ष 1994 में महिलाओं के लिए संविधान और अन्य कानूनों के तहत प्रदान किए गए सुरक्षा उपायों से संबंधित मामलों की जांच के लिए किया गया था। यह आयोग महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, शोषण, परामर्श, बचाव और कानूनी सहायता जैसे मामलों को देखता है।