नई दिल्ली – पंजाबी बाग थाना क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
आज सुबह करीब 07:23 बजे पंजाबी बाग थाने में पीसीआर कॉल के जरिए सड़क हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलते ही जांच अधिकारी (IO) तुरंत मौके पर पहुंचे।
मौके पर पता चला कि एक DTC बस ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया है। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान सोनू (उम्र 22 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी, पंजाबी बाग, दिल्ली के रूप में हुई है। मृतक अपने परिवार के साथ अपनी झुग्गी में रहता था। उसके पिता भारत मुर्गा काटने का काम करते हैं, माता गृहिणी हैं और छोटा भाई विकास (उम्र 17 वर्ष) डिलीवरी बॉय का काम करता है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी DTC बस की पहचान व तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कानून के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।