दिल्ली के रोहिणी में 683 किलो अवैध पटाखों के साथ 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर।

रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध पटाखों के भंडारण और तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 683 किलो प्रतिबंधित पटाखे बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी रोहिणी शशांक जैसवाल के अनुसार, एसीपी ऑपरेशन्स अजमेर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप गोदारा के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा। आरोपी एक गोदाम से सेंट्रो कार और स्कूटी में पटाखे लोड कर रहे थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रवि (35) निवासी विजय विहार फेज-2, राम कुमार (47) और चांद (49) दोनों निवासी अवंतिका, सेक्टर-1, रोहिणी के रूप में हुई है।

इस संबंध में थाना बुध विहार में FIR No. 332/26, धारा 223(B)/228/3(5) BNS व 9(B) विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पटाखों के साथ दोनों वाहन भी जब्त कर लिए हैं।

पुलिस अब पटाखों के सोर्स और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *