पश्चिम विहार वेस्ट में 5 लाख की लूट का खुलासा, महिला समेत 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली। आउटर जिले के थाना पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 4,32,000 रुपये की नकदी बरामद की गई है।

27 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली थी कि मियांवाली नगर स्थित NS रोड पर हाउस नं. 28 के सामने हथियार के बल पर दो लोगों ने एक व्यक्ति से करीब 5 लाख रुपये लूट लिए। इस संबंध में थाना पश्चिम विहार वेस्ट में FIR No. 324/2026 धारा 309(4)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि लूट की वारदात अंदरूनी साजिश थी। शिकायतकर्ता महावीर ने बताया कि उसने अपने साथी नरेश के साथ मिलकर अलग-अलग क्लाइंट से 4,33,500 रुपये कलेक्ट किए थे। रास्ते में नरेश ने अपनी बाइक भेरा एन्क्लेव में होने की बात कहकर लिफ्ट ली और उतर गया। इसके बाद NS रोड पर बाइक सवार एक पुरुष और एक महिला ने महावीर को रोककर मारपीट की और डिक्की में रखा कैश लूटकर फरार हो गए।

सख्ती से पूछताछ करने पर नरेश ने कबूला कि लूट उसी ने प्लान की थी। उसने अपनी बाइक की चाबी अपने जानकार सचिन और उसकी पत्नी को दी थी, जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने मंगोलपुरी में छापा मारकर तीनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सचिन (30) – निवासी मंगोलपुरी , नरेश (45) – निवासी निहाल विहार (मास्टरमाइंड) और तीसरी K (27) सचिन की पत्नी है।

पुलिस टीम में SHO इंस्पेक्टर विश्वनाथ पासवान के नेतृत्व में SI अमित बेनीवाल, SI हिमांशु, HC धर्मवीर, HC राजेश, Ct. हनुमान और Ct. नवीन शामिल रहे। पूरी कार्रवाई ACP राजबीर लांबा की देखरेख में हुई।

    बरामद कैश को केस प्रॉपर्टी के तौर पर जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *