नई दिल्ली, 29 अगस्त। मध्य जिला पुलिस के ‘ऑपरेशन विश्वास’ के तहत रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 15 खोए/चोरी हुए मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाकर त्योहार की खुशी दोगुनी कर दी गई।
पुलिस ने तकनीकी निगरानी, IMEI ट्रैकिंग और डिजिटल विश्लेषण के जरिए इन फोन को ट्रेस किया। इस अभियान में मध्य जिले के 6 थानों – नबी करीम (8), पहाड़गंज (3), रणजीत नगर (1), प्रसाद नगर (1), पटेल नगर (1) और राजिंदर नगर (1) की टीमों ने अहम भूमिका निभाई।
फोन वापस मिलने पर नागरिकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई परिवारों के लिए यह रक्षाबंधन और भी यादगार बन गया।
डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने कहा, “ऑपरेशन विश्वास सिर्फ खोई संपत्ति की बरामदगी नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास के रिश्ते को मजबूत करने की पहल है।”
15 फोन ट्रेस। 15 परिवारों में खुशी। भरोसा बहाल।