दिल्ली को स्वच्छ बनाने की ओर एक और बड़ा कदम

कूड़ा प्रबंधन होगा और तेज, दिन में दो बार आएगी कचरा गाड़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली को कूड़ा मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है। कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने बेड़े में सैकड़ों नए वाहन शामिल किए हैं।

इस नई पहल के तहत राजधानी की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, खासकर उन इलाकों में जहां तंग गलियों के कारण कचरा उठाने में परेशानी आती थी।

क्या है नई तैयारी?

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए –

  • 917 नए गारबेज कलेक्टर्स को मैदान में उतारा गया है
  • 255 ई-रिक्शा तंग और संकरी गलियों से कूड़ा उठाने के लिए तैनात किए गए हैं
  • 550 मिनी टिपर से त्वरित सफाई अभियान चलाया जाएगा
  • 52 कॉम्पैक्टर भारी कचरा प्रबंधन के लिए लगाए गए हैं

दिन में दो बार आएगी गाड़ी

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा आम नागरिकों को मिलेगा। अब आपके इलाके में कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां दिन में एक बार नहीं, बल्कि दो बार – सुबह और शाम आएंगी। इससे कूड़े के ढेर और बदबू की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से न केवल दिल्ली की सड़कों पर सफाई दिखेगी बल्कि लैंडफिल साइट पर कचरे का बोझ भी कम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *