दिल्ली के आनंद पर्वत में मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली:मध्य जिला के थाना आनंद पर्वत पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 25 जुलाई को ऑटो से मोबाइल चोरी की FIR No. 396/26 दर्ज हुई थी। मामले की जांच के लिए SHO इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में HC छगन लाल, सिपाही मनीष यादव और लोकेश की टीम गठित की गई, जिसका पर्यवेक्षण ACP पटेल नगर सुनील कुमार ने किया।

टीम ने घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की बारीकी से जांच और तकनीकी विश्लेषण किया। जांच में एक एक्टिवा स्कूटी No. DL3SDX-**** संदिग्ध मिली।

सूचना के आधार पर 26 जुलाई को आरोपी आकाश उर्फ जट्टा (24 वर्ष) को आनंद पर्वत इलाके से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से चोरी का फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसके साथी अभिषेक उर्फ भैशा (23 वर्ष) का नाम सामने आया, जिसे 27 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी तालीवाली बस्ती, आनंद पर्वत के रहने वाले हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभिषेक ने ऑटो से फोन चुराया था, जबकि आकाश के पास चोरी का फोन मिला। वारदात में इस्तेमाल सिल्वर रंग की एक्टिवा स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। दोनों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।

मामले में BNS की धारा 305(c)/3(5) के तहत केस दर्ज है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *