नई दिल्ली, 19 जुलाई। नॉर्थ-ईस्ट जिले के साइबर थाने ने 5.80 लाख रुपये की साइबर ठगी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गंगा विहार निवासी पीड़ित को 6 मई को एक युवती की व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर आरोपियों ने खुद को पुलिस और सरकारी अधिकारी बताकर वीडियो वायरल करने व गिरफ्तारी की धमकी दी। डर के मारे पीड़ित ने अलग-अलग खातों, UPI और QR कोड से 5.80 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
शिकायत पर इंस्पेक्टर राहुल कुमार (SHO/साइबर) के नेतृत्व में SI मोहित, ASI मनोज, HC संदीप, कांस्टेबल कपिल और अभिषेक की टीम ने जांच कर फरीदाबाद निवासी राजेश (18), कुणाल (22) और इमरान (23) को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने मेवात (राजस्थान) से संचालित सेक्सटॉर्शन सिंडिकेट से जुड़े होने की बात कबूली है। पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है।