शाहदरा: जगतपुरी पुलिस के हत्थे चढ़ा आदतन बदमाश, 3 चोरी के वाहन और बटनदार चाकू बरामद

नई दिल्ली, 29 जुलाई। शाहदरा जिले की जगतपुरी थाना पुलिस को वाहन चोरी और स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन चोरी के दोपहिया वाहन और एक अवैध बटनदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई को गश्त के दौरान सूचना मिली कि आदतन अपराधी अमित ठाकुर उर्फ काले चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर बटनदार चाकू लेकर कड़कड़ी मोड़ से चित्रा विहार रेड लाइट की तरफ आ रहा है। सूचना पर मास्टर प्लान रोड पर जाल बिछाया गया। शाम करीब 5:25 बजे संदिग्ध को रोकने का इशारा किया तो वह भागने लगा, लेकिन बारिश से गीली सड़क पर बाइक फिसलने से पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जांच में मोटरसाइकिल वजीराबाद थाने से चोरी की निकली। तलाशी में बटनदार चाकू मिला। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR No. 286/2026 दर्ज की गई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चोरी के वाहनों से झपटमारी करता था। उसकी निशानदेही पर दो और चोरी के स्कूटर बरामद किए गए। इस तरह तीन वाहन चोरी के मामले सुलझे।

गिरफ्तार आरोपी: अमित ठाकुर उर्फ काले (33), निवासी बेहटा हाजीपुर, लोनी, गाजियाबाद। आरोपी पर पहले से 25 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इसके पास से एक बटनदार चाकू ,. हीरो स्प्लेंडर – वजीराबाद से चोरी ,. हीरो मेस्ट्रो – गांधी नगर से चोरी और एक . होंडा एक्टिवा – जगतपुरी से चोरी हुई बरामद हुई है।
इस कार्यवाही में पुलिस टीम में ASI अमित, HC ललित, Ct. अंकुर मान और Ct. यतेंद्र शामिल रहे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *