दावा: सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 20 जुलाई, 2026 को मध्य दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान एक प्रदर्शनकारी को गोली लगने से चोट आई है।
तथ्य:
इस दावे की सत्यता की जांच की गई। संबंधित व्यक्ति की एमएलसी रिपोर्ट के अवलोकन से यह स्पष्ट होता है कि यह दावा तथ्यहीन है।
एमएलसी के अनुसार:
- चोट दाहिने कान के ट्रैगस के सामने लेसरेटेड वाउंड के रूप में दर्ज है। • चोट की प्रकृति ब्लंट (कुंद) बताई गई है। • डॉक्टर की राय के अनुसार यह एक साधारण चोट (Simple Injury) है। • एमएलसी में गोली लगने की चोट का कोई साक्ष्य नहीं पाया गया है।
इसलिए, गोली लगने से घायल होने का दावा मेडिकल दस्तावेजों में दर्ज निष्कर्षों से समर्थित नहीं है।
जनता से अपील है कि ऐसी असत्यापित सूचनाओं को साझा करने से बचें और किसी भी सूचना को साझा करने से पहले प्रामाणिक स्रोतों से उसकी पुष्टि अवश्य करें।