नई दिल्ली। नॉर्थ-ईस्ट जिले के दयालपुर थाना पुलिस ने झपटमारी की दो वारदातों को सुलझाते हुए एक कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया है।
संदीप लांबा, एडिशनल डीसीपी, नॉर्थ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के अनुसार 03.08.26 को थाना दयालपुर में झपटमारी की दो शिकायतें दर्ज हुई थीं – FIR No. 367/26 और 371/26। पहली वारदात में नेहरू विहार, मुस्तफाबाद स्थित एक स्कूल के पास शिकायतकर्ता कसबर से मोबाइल फोन छीना गया था। दूसरी वारदात में शिकायतकर्ता रिहान से मोबाइल और 5000 रुपये नकद से भरा लिफाफा छीन लिया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर परमवीर सिंह दहिया, SHO दयालपुर के नेतृत्व में HC अशोक नगर, HC जोगेंद्र ढामा, HC गुलफाम सैफी और HC अमित की टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी, CCTV फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी: शाहिद उर्फ शाहरुख उर्फ बिल्डर (31 वर्ष) पुत्र मो. अख्तर, निवासी मुस्तफाबाद, दिल्ली।
पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदात कबूली। उसके कब्जे से FIR No. 371/26 में लूटा गया मोबाइल फोन और नकदी से भरा लिफाफा (1000 रुपये बरामद) बरामद किया गया है। आरोपी ने बताया कि दूसरी वारदात का मोबाइल उसने अपने एक जानकार को दे दिया है, जिसकी तलाश जारी है।
जांच में पता चला है कि आरोपी पहले से ही लूट, चोरी, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के 08 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
फिलहाल दूसरे मोबाइल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं।