ऑपरेशन VISTA 1.0: वीजा नियम तोड़ने पर 7 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नई दिल्ली: मध्य जिला की AATS टीम ने ऑपरेशन VISTA 1.0 (Visa Status Verification) के तहत वीजा शर्तों का उल्लंघन करने पर 7 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है।

पुलिस के अनुसार सभी आरोपी डबल एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसमें प्रति विजिट अधिकतम 15 दिन रुकने की अनुमति है, लेकिन सभी तय अवधि से अधिक समय से दिल्ली में रह रहे थे।

कैसे हुआ खुलासा –
नबी करीम इलाके में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर टीम ने MD नज़रुल इस्लाम फैसल को पकड़ा। पूछताछ में उसी की निशानदेही पर मदनपुर खादर, सरिता विहार और जनता फ्लैट्स, सरिता विहार में छापा मारकर 6 अन्य लोगों को पकड़ा गया।

सभी को FRRO के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से Restriction Order जारी कर सभी को डिटेंशन सेंटर, सेवा धाम, शहजादा बाग भेज दिया गया है। अब निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पकड़े गए आरोपी:

  1. MD नज़रुल इस्लाम फैसल (26)
  2. मोहम्मद अमजद हुसैन (26)
  3. मोइनुल हुसैन (24)
  4. अल अमीन (25)
  5. MD कवासे अली (25)
  6. अमरान हुसैन (29)
  7. अफरानुल हक भुइयां सामी (23)
  8. पुलिस ने 7 पासपोर्ट, वीजा और 7 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

ऑपरेशन का नेतृत्व इंस्पेक्टर संदीप डाबस, प्रभारी AATS/मध्य जिला ने किया, जबकि ACP ऑपरेशंस पदम सिंह राणा की देखरेख में SI प्रियांक राणा सहित पूरी टीम शामिल रही।

DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशी नागरिकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *