नई दिल्ली : सेंट्रल जिले की पटेल नगर थाना पुलिस को फुट पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने भागने की कोशिश कर रहे एक शातिर ऑटो-लिफ्टर को पीछा कर दबोच लिया। आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर दो चोरी की स्कूटियां बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार, SHO पटेल नगर के नेतृत्व में HC नरेंद्र, Ct. हेमराज और Ct. दिलीप की टीम इलाके में पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक स्कूटी पर आता दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, जिसे तत्परता दिखाते हुए टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
पूछताछ में स्कूटी नंबर DL-10-SU-* चोरी की निकली, जो PS पटेल नगर के e-FIR No. 11980/26 में दर्ज है। सख्ती से पूछताछ पर आरोपी ने बलजीत नगर में दूसरी चोरी की स्कूटी छिपाने की बात कबूली। उसकी निशानदेही पर DL-10-SQ-* बरामद हुई, जो PS रंजीत नगर के FIR No. 13131/26 में चोरी हुई थी।
गिरफ्तार आरोपी: राकेश कुमार उर्फ कमल (30), निवासी प्रेम नगर, पटेल नगर।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और पहले से ऑटो-लिफ्टिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत करीब 20 मामलों में शामिल रहा है। वह जमानत पर बाहर आकर फरार चल रहा था।
इस संबंध में DCP सेंट्रल रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि इलाके में चोरी और स्ट्रीट क्राइम रोकने के लिए लगातार निगरानी और गश्त की जा रही है, आगे की जांच जारी है।