शाहबाद डेयरी पुलिस को बड़ी कामयाबी, लूट की वारदात का 24 घंटे में खुलासा; 3 बदमाश गिरफ्तार

नई दिल्ली, 15 अगस्त 2026

बाहरी-उत्तरी जिले की शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने लूट की सनसनीखेज वारदात का चंद घंटों में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को करण नामक युवक ने शिकायत दी कि वह अपने दोस्त के साथ शाहबाद डेयरी चौक के पास बैठा था, तभी काली बाइक पर आए 4 बदमाशों ने चाकू और देसी कट्टे के बल पर 6050 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन लूट लिए और फरार हो गए। इस पर थाना शाहबाद डेयरी में FIR No. 522/2026 धारा 309(4)/311/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

संयुक्त आयुक्त उत्तरी रेंज विजय कुमार के निर्देश, एडिशनल डीसीपी अमित कौशिक के मार्गदर्शन और एसीपी बवाना जोगिंदर सिंह की देखरेख में SHO सुरेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में SI बलवान सिंह, SI घनश्याम की टीम गठित कर ह्यूमन इंटेलिजेंस और तकनीकी निगरानी से आरोपियों को दबोचा गया।

इस मामले में पुलिस ने समसुद्दीन (23) निवासी भारत विहार , रवि कुमार (19) निवासी प्रहलादपुर बांगर ,साजन कुमार (19) निवासी बुध विहार को गिरफ्तार किया है। इसके पास से लूटे गए 2 मोबाइल समेत 7 मोबाइल फोन, 5000 रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक बटनदार चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

    पुलिस फरार चौथे आरोपी की तलाश और बरामद 5 अन्य मोबाइलों की जांच कर रही है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *