PM मोदी की ‘बौद्धिक नक्सली’ वाली चेतावनी को CM रेखा गुप्ता का समर्थन, बोलीं- युवा अर्बन नक्सलियों से रहें सतर्क

स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी ने देश को जाति में बांटने वाली ताकतों को बेनकाब करने की अपील की थी

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर दी गई ‘बौद्धिक नक्सलियों’ को लेकर चेतावनी का खुला समर्थन किया।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सही मुद्दे पर देश को आगाह किया है। आज बम-बंदूक वाला नक्सलवाद सिमट रहा है, लेकिन उसका एक नया रूप – दिमागी और वैचारिक नक्सलवाद – शहरी नेटवर्क के जरिए युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे “अर्बन नक्सलियों” के प्रभाव और उनके विभाजनकारी नैरेटिव को लेकर सतर्क रहें और अपनी ऊर्जा को देश को तोड़ने में नहीं, बल्कि राष्ट्र-निर्माण में लगाएं।

गौरतलब है कि 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से अपने संबोधन में PM मोदी ने कहा था कि देश के अंदर और बाहर कुछ ताकतें अराजकता फैलाकर भारत की छवि खराब करने की कोशिश कर रही हैं और ‘अर्बन नक्सलियों की पहचान कर उन्हें बेनकाब करने की जरूरत है’ क्योंकि वे देश को जाति के आधार पर बांटना चाहते हैं।

CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार युवाओं को सही दिशा में जोड़ने और विकसित दिल्ली के विजन को पूरा करने के लिए केंद्र के साथ मिलकर काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *