पुलिस के अनुसार, इस संबंध में सर गंगा राम अस्पताल से थाना राजिंदर नगर को सूचना प्राप्त हुई थी। मृतका नजफगढ़, दिल्ली की रहने वाली थी और बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा थी।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलते ही थाना राजिंदर नगर का स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचा।
मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया है और घटना के परिस्थितियों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।