“राखी का त्योहार, बहनों को उपहार” – बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने अनोखे अंदाज में मनाया रक्षाबंधन

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग की अनूठी मिसाल पेश की।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज, विजय कुमार, IPS के मार्गदर्शन में अतिरिक्त डीसीपी-प्रथम लोकेश्वरन आर, IPS द्वारा “राखी का त्योहार, बहनों को उपहार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पुलिस द्वारा बरामद किए गए 100 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों, विशेषकर उन महिलाओं को लौटाए गए, जिनके फोन गुम या चोरी हो गए थे।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब मोबाइल पाकर खुश महिलाओं ने पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधी और आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने भी पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाया।

इस पहल का उद्देश्य सिर्फ खोई हुई संपत्ति लौटाना नहीं, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग के बंधन को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में शामिल पुलिसकर्मियों के प्रयासों की वरिष्ठ अधिकारियों और जनता ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *