बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई:223 किलो अवैध पटाखे जब्त किए

दिल्ली, 30 अगस्त 2026

बाहरी उत्तरी जिले के भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 223 किलो अवैध पटाखे जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार 26 अगस्त को बीट स्टाफ समता विहार, मुकुंदपुर में गश्त कर रहा था, तभी HR-38AF-XXXX नंबर की एक अर्टिगा गाड़ी में रखे प्लास्टिक के कट्टों पर शक हुआ। तलाशी लेने पर कट्टों में दिवाली बम सहित भारी मात्रा में पटाखे भरे मिले।

पूछताछ में चालक की पहचान ऋषभ (27 वर्ष) पुत्र राधा रमन, निवासी सरिता विहार, मुकुंदपुर के रूप में हुई। वह पटाखों के परिवहन का कोई वैध लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसने बताया कि वह दिवाली पर बेचने के लिए पटाखे लाया था।

इस संबंध में थाना भलस्वा डेयरी में FIR No. 539/26 दिनांक 27.08.2026 धारा 9B विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

यह कार्रवाई संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी रेंज विजय कुमार के निर्देश पर, एडिशनल DCP लोकेश्वरन आर और ACP स्वरूप नगर की देखरेख में SHO इंस्पेक्टर राकेश राणा की टीम ने की, जिसमें HC विजय पाल, HC प्रेम नाथ और सिपाही अनुज शामिल थे। पुलिस स्रोतों और वितरण नेटवर्क की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *