नई दिल्ली, 30 अगस्त। द्वारका जिला स्पेशल स्टाफ ने एक शातिर बदमाश को 2 अत्याधुनिक पिस्टल और 1 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
डीसीपी द्वारका कुशल पाल सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने 18 अगस्त को कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी – सोहेल (25), पुत्र स्व. अब्दुल कादिर, निवासी जे.जे. कॉलोनी, हस्तसाल, उत्तम नगर।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का अपनी प्रेमिका से संबंध खराब हो गया था, जिसके चलते वह बदला लेने के लिए हथियार जुटा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि हथियार उसने मिक्का नाम के व्यक्ति से लिए थे।
इस संबंध में थाना उत्तम नगर में FIR No. 355/2026, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। हथियार सप्लायर की तलाश जारी है।