दिल्ली पहाड़गंज स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठी उत्सव की धूम

नई दिल्ली। देश भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम के बीच राजधानी दिल्ली में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इसी कड़ी में पहाड़गंज क्षेत्र में पावन पर्व पर सामूहिक शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।

शोभा यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और भजनों पर भक्त नाचते-गाते चल रहे थे। जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

वहीं पहाड़गंज स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छठी उत्सव भी बड़े ही भव्य रूप में मनाया गया। मंदिर परिसर को फूलों और रोशनी से सजाया गया था। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर भजन-कीर्तन किया और नाच-गाकर भगवान की छठी का उत्सव मनाया।

आयोजकों द्वारा इस पावन मौके पर सभी भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थित बच्चों को उपहार स्वरूप टॉफियां, चॉकलेट और अन्य सामग्री भी बांटी गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।

समारोह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
बाइट: श्री सोहन लाल मित्तल चेयरमैन श्री बाके बिहारी मंदिर ट्रस्ट पहाड़ गंज नई दिल्ली
बाइट: पंडित तरुण कृष्ण शास्त्री बाके बिहारी मंदिर ट्रस्ट पहाड़ गंज नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *