दिल्ली के पहाड़गंज में होटलों के बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रहे अवैध स्पा, MCD हेल्थ विभाग करोल बाग जोन पर मिलीभगत के गंभीर आरोप

नई दिल्ली: राजधानी के सबसे व्यस्त पर्यटन इलाकों में से एक पहाड़गंज में नियमों को ताक पर रखकर होटलों के बेसमेंट और भू तल पर अवैध स्पा सेंटर चलने का बड़ा मामला सामने आया है। यही नहीं अवैध रूप से नित नए अवैध होटल बनाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और सूत्रों का आरोप है कि यह सब MCD हेल्थ डिपार्टमेंट, करोल बाग जोन के अधिकारियों की मिलीभगत और अनदेखी से हो रहा है।

पहाड़गंज के देश बंधु गुप्ता रोड, मैन बाजार , अन्य गली कूचे के साथ साथ और चूना मंडी इलाके में ज्यादातर होटलों के बेसमेंट में और भू तल पर बिना किसी वैध लाइसेंस, फायर NOC और हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के स्पा और मसाज पार्लर संचालित हो रहे हैं। नियमानुसार दिल्ली में बेसमेंट में किसी भी प्रकार की कमर्शियल एक्टिविटी, विशेषकर स्पा जैसी गतिविधि की अनुमति नहीं है। बेसमेंट का उपयोग केवल स्टोरेज के लिए किया जा सकता है। साथ ही सबसे बड़ी बात ये है कि अब बना किसी प्लान सेक्शन के भी नित नए होटल पहाड़ गंज में भू तल पर बिना पार्किंग स्थल के बनाए जा रहे हैं और 8n होटल्स की गाड़िया फुटपाथ और सड़कों पर दिन भर खड़ी रहती है। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं। भ्रष्टाचार में लिप्त ट्रैफिक पुलिस, एम सी डी, सबका सिस्टम सेट है।

सूत्रों के मुताबिक, इन अवैध स्पा सेंटर्स के पास न तो MCD का हेल्थ लाइसेंस है, न ही दिल्ली पुलिस का वैध सर्टिफिकेट और न ही फायर विभाग की क्लीयरेंस। इसके बावजूद रोजाना सैकड़ों ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता है।

स्थानीय दुकानदारों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार लिखित शिकायत MCD करोल बाग जोन और पुलिस को दी गई है, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि हर महीने मोटी रकम लेकर इन अवैध कारोबारों को संरक्षण दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में स्पा सेंटरों के लिए हाल ही में MCD ने सख्त गाइडलाइन जारी की थी, जिसमें बेसमेंट में स्पा पूरी तरह प्रतिबंधित है और क्रॉस-जेंडर मसाज पर भी रोक है। इसके बावजूद पहाड़गंज में इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

इस पूरे मामले में जब MCD हेल्थ विभाग करोल बाग जोन के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो कोई आधिकारिक जवाब नहीं मिला।

स्थानीय लोगों ने MCD कमिश्नर और दिल्ली के उपराज्यपाल से मांग की है कि पहाड़गंज इलाके के सभी होटलों के बेसमेंट की जांच कराई जाए और अवैध रूप से चल रहे स्पा सेंटरों को तुरंत सील किया जाए, साथ ही दोषी अधिकारियों पर भी सख्त कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *