नंद नगरी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया, आरोपी पति गिरफ्तार

नंद नगरी थाना पुलिस ने घरेलू विवाद में पत्नी पर ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

राहुल अलवाल डीसीपी उत्तर पूर्व जिला के मुताबिक 13.सितम्बर 2026 को रात करीब 11:41 बजे थाना नंद नगरी में सूचना मिली कि सुंदर नगरी गली नं. 3 में एक महिला को उसके पति ने गले पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया है।

सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। घायल महिला को पीसीआर द्वारा राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया था। पीड़िता ने बताया कि उसका पति माजिद हुसैन का किसी अन्य महिला से संबंध है और वह अक्सर झगड़ा व मारपीट करता है। झगड़े से तंग आकर वह 15 दिन पहले अपने तीन बच्चों के साथ राम पार्क, लोनी स्थित मायके चली गई थी। दो दिन पहले पति और ससुर के मनाने पर वह वापस आई थी।

13 सितंबर की रात करीब 11 बजे फिर झगड़े के दौरान आरोपी ने शेविंग ब्लेड से उस पर हमला कर मुंह और गले पर कई वार किए।

इस संबंध में थाना नंद नगरी में FIR No. 508/26, U/S 109 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

कार्रवाई: SHO नंद नगरी इंस्पेक्टर आनंद यादव के नेतृत्व में टीम ने ACP नंद नगरी श्री गौरव कुमार त्रिपाठी, IPS की देखरेख में आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ब्लेड बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी: माजिद हुसैन (35 वर्ष) पुत्र सैदुल्लाह, निवासी गली नं. 3, सुंदर नगरी, दिल्ली।

बरामदगी: वारदात में इस्तेमाल शेविंग ब्लेड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *