दिल्ली : मध्य जिला पुलिस ने 2 दिन में चोरी का किया खुलासा, हौज काजी पुलिस ने आदतन अपराधी को दबोचा

मध्य जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हौज काजी पुलिस ने पीपी सिद्धीपुरा की टीम ने महज 2 दिन में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए आदतन चोर को गिरफ्तार किया है।

रोहित राजवीर सिंह डीसीपी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक 9 सितंबर को बाजार सीता राम, गली बोरियां स्थित मकान नं. 1567 में अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर पर्स, नकदी, एटीएम कार्ड, दस्तावेज और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया था। इस पर FIR No. 80075954/2026 U/s 305 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

ये कार्रवाई SHO हौज काजी और ACP कमला मार्केट के निर्देशन में SI राजेश्वर परमार, IC PP हिम्मतगढ़, HC जगदीश और Ct विनोद की टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।

11 सितंबर को गुप्त सूचना पर आरोपी युसूफ (35 वर्ष) को गली बोरियां, हिम्मतगढ़ चौक से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के पास से शिकायतकर्ता का पर्स, नकदी और एटीएम कार्ड सहित दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कूड़ा बीनने का काम करता है, घर का दरवाजा खुला देखकर वारदात को अंजाम दिया और चोरी के दोनों मोबाइल रिक्शा चालक को 3-4 हजार में बेच दिए। पुलिस मोबाइल की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

आरोपी युसूफ पहले से 7 चोरी के मामलों में शामिल रहा है, जिसमें थाना चांदनी महल, कमला मार्केट, कोतवाली और जामा मस्जिद के मामले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *