दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट की बड़ी कार्रवाई, 100 करोड़ की ठगी करने वाला इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) यूनिट ने साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

पुलिस ने पीतमपुरा इलाके में किराए के मकान में चल रहे हाई-टेक अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर पर छापा मारकर 2 महिलाओं सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जब्ती:
मौके से 41 लाख रुपये नकद, 29 लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 8 राउटर और एक किआ कार बरामद की गई है।


DCP IFSO गौरव त्यागी के निर्देशन में ACP प्रेम चंद्र खंडूरी के नेतृत्व में टीम को 21 सितंबर को पीतमपुरा में कॉल सेंटर चलने की सूचना मिली थी। टीम ने मकान नं. 249, शिवाजी मार्केट, पीतमपुरा गांव की तीसरी और चौथी मंजिल पर छापा मारा। इस संबंध में थाना स्पेशल सेल में FIR No. 224/2026 धारा 318(4), 319(2), 61(2), 3(5) BNS व 66C, 66D IT Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठगी का तरीका:
यह गिरोह अमेरिका में रहने वाले लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी पहले लोगों के कंप्यूटर में मालवेयर भेजकर फर्जी पॉप-अप दिखाते थे, फिर खुद को टेक सपोर्ट स्टाफ बताकर टोल-फ्री नंबर पर कॉल करवाते थे। Micro-SIP और Google Voice के जरिए कॉल को पीतमपुरा सेंटर पर लिया जाता था।

आरोपी पीड़ितों से Ultra Viewer इंस्टॉल करवाकर उनके कंप्यूटर का एक्सेस ले लेते और बैंक खाता हैक होने का डर दिखाकर iTunes, Sephora, Target, Google Pay के गिफ्ट कार्ड और Bitcoin में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। डराने के लिए FBI के नाम से फर्जी नोटिस भी भेजे जाते थे। आरोपी खुद को विलियम्स, रायन, सोफी, जेनी, एलेक्स जैसे विदेशी नामों से बताते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में कवल प्रीत सिंह उर्फ सनी सिंह (43) ,प्रशांत नंदा (29) , अक्षत सिंह उर्फ शिवम (25) , चित्रा नाराह (27) , रोहन जयरथ (31) , गौरव सकलानी (24) , सचिन घिल्डियाल उर्फ सचिन शर्मा (26) , इरशाद रहमान (22) , नवनीत उर्फ नवीन (28) ,निगथौजम (25) और फेबो वांग्शू (27) शामिल है।

पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े भारत और विदेश में बैठे अन्य मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *