दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी: कल कई रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

नई दिल्ली, 9 अक्टूबर। कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। शनिवार सुबह 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। स्थिति के अनुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के आसपास के इलाकों में आवाजाही प्रभावित रहने की आशंका है।

इन 30 पॉइंट्स पर रहेगा असर –

  1. शंकर रोड गोलचक्कर – वंदे मातरम टी-पॉइंट से नई दिल्ली की ओर
  2. धौला कुआं फ्लाईओवर
  3. झंडेवालान गोलचक्कर
  4. पंचकुइयां गोलचक्कर
  5. मंडी हाउस गोलचक्कर
  6. डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट)
  7. राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट)
  8. मिंटो रोड / दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  9. गुरु नानक चौक
  10. चेम्सफोर्ड रोड – आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट
  11. भैरौं रोड – एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट
  12. लोधी रोड फ्लाईओवर
  13. नीला गुम्बद गोलचक्कर
  14. मदरसा टी-पॉइंट
  15. सम्राट होटल गोलचक्कर
  16. सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  17. भिकाजी कामा प्लेस के नीचे
  18. मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे
  19. रिंग रोड – सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट
  20. अशोक रोड – जंतर मंतर रोड गोलचक्कर
  21. विंडसर पैलेस गोलचक्कर
  22. टॉल्स्टॉय – जनपथ क्रॉसिंग
  23. रेल भवन गोलचक्कर
  24. जय सिंह रोड – संसद मार्ग क्रॉसिंग
  25. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – बाराखंभा रोड टी-पॉइंट
  26. गोल डाकखाना गोलचक्कर
  27. पटेल चौक गोलचक्कर
  28. जय सिंह रोड – अशोक रोड टी-पॉइंट
  29. आरएमएल अस्पताल गोलचक्कर
  30. आउटर सर्कल कनॉट प्लेस – संसद मार्ग टी-पॉइंट
    यात्रियों के लिए सलाह

ट्रैफिक पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि –

पहले से प्लान करें: अगर आप रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट की ओर जा रहे हैं, खासकर नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से होकर, तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें।

गैर-जरूरी यात्रा से बचें: लोगों से अनुरोध है कि अति आवश्यक न हो तो यात्रा टालें।

डायनेमिक पाबंदियां: ट्रैफिक व्यवस्था लगातार बदलती रहेगी। जमीनी हालात के आकलन के आधार पर पाबंदियों में ढील दी जाएगी या उन्हें और सख्त किया जाएगा।

लाइव अपडेट के लिए यहां देखें

ताजा जानकारी, वैकल्पिक रूट और अलर्ट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नजर रखें –

वेबसाइट: traffic.delhipolice.gov.in
एक्स (ट्विटर): @dtptraffic
इंस्टाग्राम: @dtptraffic
फेसबुक: @dtptraffic
हेल्पलाइन नंबर: 1095 या 011-25844444

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *