ऑपरेशन कवच के तहत वेस्ट जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 116 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 27 सितंबर।

दिल्ली पुलिस के वेस्ट जिले ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन कवच के तहत दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 116.58 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट हर्षेश्वर वी. स्वामी, IPS के निर्देशन में की गई।

पहला मामला – थाना नारायणा : 25 सितंबर को एसआई धर्मेंद्र और एसआई दीपक की टीम एरिया पेट्रोलिंग पर थी। तभी एक व्यक्ति बैग लेकर पुलिस को देखकर भागने लगा। पकड़ने पर बैग से 97 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी की पहचान नरेश उर्फ गंजा उर्फ ओम प्रकाश (32 वर्ष) के रूप में हुई। वह थाना इंदरपुरी का घोषित बदमाश है और पहले से करीब दो दर्जन मामलों में शामिल रहा है। थाना नारायणा में NDPS एक्ट की धारा 21(b) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दूसरा मामला – थाना इंदरपुरी : 24/25 सितंबर की रात हेड कांस्टेबल सतेंद्र और कांस्टेबल राजीव ने पेट्रोलिंग के दौरान सरफराज उर्फ मुल्ला (28 वर्ष) को पकड़ा। उसके पास से 19.58 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी पुष्टि मौके पर FSL टीम ने की। इस संबंध में FIR No. 221/2026 थाना इंदरपुरी में दर्ज की गई है।

पुलिस का कहना है कि बरामद नशे के स्रोत और सप्लाई चेन का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *