नई दिल्ली, 11 जुलाई 2026
रोहिणी जिला पुलिस की एंटी-रॉबरी स्नैचिंग सेल (ARSC) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर 1,750 क्वार्टर अवैध शराब बरामद की है। शराब की ढुलाई में इस्तेमाल हो रहा एक ई-रिक्शा भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, ACP ऑपरेशंस अजमेर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में ASI अरविंद, HC अमरजीत और HC अशोक की टीम ने 9 जुलाई को गुप्त सूचना पर बुध विहार फेज-2, रिठाला रोड पर जाल बिछाया। इस दौरान एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 35 कार्टन में रखे 1,750 क्वार्टर अवैध शराब मिले।
आरोपी की पहचान रामपाल (26) निवासी जैन नगर, बेगमपुर, दिल्ली के रूप में हुई है। थाना बुध विहार में आबकारी अधिनियम की धारा 33/38/58 के तहत FIR No. 239/26 दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।