दिल्ली में बसों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। दिल्ली यातायात पुलिस ने राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया।

पुलिस के अनुसार, 01 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के विभिन्न ट्रैफिक सर्किलों और प्रमुख सड़कों पर यह अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य खतरनाक और अनधिकृत ड्राइविंग पर रोक लगाकर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 154 बसों का चालान किया गया, जबकि नियमानुसार 02 बसों को जब्त किया गया।

एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक जोन-II) दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह अभियान सड़क अनुशासन को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाया गया। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *