मध्य जिले की डीबीजी रोड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर झपटमार को एक घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

नई दिल्ली – मध्य जिले की डीबीजी रोड थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर झपटमार को घटना के एक घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर सुबह 6 बजे शिकायतकर्ता मोरी गेट से पैदल घर लौट रहा था। रानी झांसी रोड पर एक युवक ने उसका पिट्ठू बैग छीन लिया, जिसमें पर्स, कपड़े, आईडी और नकद था। पीसीआर कॉल पर एफआईआर नं. 367/26 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पीपी सिद्धिपुरा की टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू की और डीसीएम गोल चक्कर के पास पार्क में छिपे आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान लव कुश (24), निवासी आजाद मार्केट के रूप में हुई। उसके पास से छीना गया बैग, पर्स, नकद और कपड़े बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने 10 सितंबर को इसी इलाके में की गई एक और मोबाइल झपटमारी की वारदात का भी खुलासा किया। इससे थाना डीबीजी रोड की एफआईआर नं. 332/26 भी सुलझ गई।

कार्रवाई एसआई विवेक सिंह, प्रभारी चौकी सिद्धिपुरा, हेड कांस्टेबल महीपाल और कांस्टेबल शीशराम की टीम ने एसएचओ इंस्पेक्टर रणधीर सिंह की देखरेख में की। समग्र पर्यवेक्षण एसीपी पहाड़गंज शौरभ ए. नरेंद्र, आईपीएस द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *