संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई: MCOCA के दो फरार आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख कैश और थार जब्त

नई दिल्ली। आउटर-नॉर्थ जिले की पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 श्री देवेश चंद्र श्रीवास्तव के निर्देश और ज्वाइंट सीपी नॉर्दर्न रेंज श्री विजय सिंह के मार्गदर्शन में, एडिशनल डीसीपी-1 श्री लोकेश्वरन आर. के पर्यवेक्षण और एसीपी नरेला श्री राकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने MCOCA केस के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना नरेला के FIR No. 411/2020 (धारा 3/4 MCOCA) से जुड़ा है। इस मामले में पहले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, जबकि 2 फरार चल रहे थे। तकनीकी विश्लेषण और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर टीम ने दोनों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. विनोद उर्फ खलीफा (39) निवासी बखनेर, नरेला – 10 आपराधिक मामलों में शामिल। सट्टा अड्डा चलाने और रंगदारी का आरोप।
  2. . विकास उर्फ विक्की (43) निवासी बखनेर, नरेला – 6 आपराधिक मामलों में शामिल, सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य।
    बड़ी बरामदगी:
    आरोपी विनोद के खुलासे पर लामपुर में चल रहे सट्टा/जुआ अड्डे पर छापा मारा गया, मौके से 10 लोग पकड़े गए और जुआ एक्ट में अलग केस दर्ज किया गया। इसके बाद सोनीपत के मुरथल स्थित उसके घर पर छापे में अपराध से अर्जित 30 लाख रुपये नकद और एक महिंद्रा थार बरामद/जब्त की गई।

पुलिस आरोपियों के आर्थिक लेन-देन और अन्य संपत्तियों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *