दिल्ली के तिलक नगर के होटल में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026

पश्चिमी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तिलक नगर के एक होटल में चल रहे जुआ अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर 1,57,920 रुपये की नकदी और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

हरेश्वर वी स्वामी डीसीपी वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के मुताबिक पश्चिमी जिला पुलिस को सूचना मिली थी कि केशोपुर रोड, मीरा एन्क्लेव, तिलक नगर स्थित होटल दिल्ली 18 में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसीपी/ऑपरेशन्स के पर्यवेक्षण और डीसीपी के समग्र निर्देशन में इंस्पेक्टर राजेश मौर्या के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

टीम में एसआई संजीत राणा, एएसआई उमेश, एएसआई कप्तान, हेड कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल गुरमीत शामिल थे।

टीम ने होटल की चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 205 में छापा मारा। छापे के दौरान सात व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए। सभी को मौके पर ही पकड़ लिया गया।

मौके से कुल 1,57,920 रुपये की बाजी की रकम और 52-52 पत्तों की दो गड्डियां, कुल 104 ताश के पत्ते बरामद हुए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

  1. भारत भूषण (39 वर्ष) निवासी तिलक नगर
  2. उमेश कुमार उर्फ बिल्ली (25 वर्ष) निवासी तिलक नगर
  3. इलियास (48 वर्ष) निवासी रघुबीर नगर
  4. मुकेश कुमार (39 वर्ष) निवासी निहाल विहार
  5. शब्बीर (40 वर्ष) निवासी तिलक नगर
  6. योगेश (26 वर्ष) निवासी निहाल विहार
  7. धर्मेंद्र कुमार (35 वर्ष) निवासी बुराड़ी
  8. पुलिस के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *