मध्य जिला के साइबर थाने ने निवेश के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी: विक्रांत कुमार उर्फ विक्की तोमर (26 वर्ष), पुत्र मदन सिंह, निवासी ग्राम वाजिदपुर, जिला बागपत, उत्तर प्रदेश।
मुकदमा: FIR No. 271/2026, दिनांक 08.09.2026, धारा 318(4), 316(2) व 74 BNS
शिकायतकर्ता दिल्ली पुलिस में तैनात एक महिला कांस्टेबल है। आरोपी ने पहले इंस्टाग्राम पर संपर्क किया और दिल्ली पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा से भर्ती के बारे में जानकारी लेने के बहाने बातचीत शुरू की। बाद में बातचीत व्हाट्सएप पर ले गया और खुद को क्रिकेट जगत की बड़ी हस्ती बताकर जान-पहचान बढ़ाई।
इसके बाद आरोपी ने अधिक मुनाफे वाले निवेश का झांसा दिया। झांसे में आकर कांस्टेबल ने:
- अपने एक्सिस बैंक खाते से अपनी बचत की रकम भेजी • 12 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया • परिचितों से उधार लिया
कुल मिलाकर करीब 24 लाख रुपये की ठगी की गई। इसमें से करीब 8 लाख रुपये आरोपी के कहने पर 1x.com सट्टा प्लेटफॉर्म से जुड़े खातों में ट्रांसफर कराए गए।
शिकायत में यह भी है कि एक बार मिलने के दौरान आरोपी ने महिला की कमर पर गलत तरीके से हाथ लगाकर छेड़छाड़ भी की।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में भी जांच कर रही है। विस्तृत जांच जारी है।