दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का त्योहारी सीजन में विशेष अभियान, 12 जगह नाकेबंदी

नई दिल्ली, 2 नवंबर। त्योहारी सीजन में भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, सेंट्रल रेंज ने विशेष ट्रैफिक प्रबंध किए हैं।

पुलिस ने सदर बाजार, करोल बाग, चांदनी चौक जैसे प्रमुख बाजारों और ISBT कश्मीरी गेट, नई दिल्ली व पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। हनुमान सेतु अंडरपास, छत्ता रेल, एसपीएम मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग समेत 15 संवेदनशील प्वाइंटों पर रोजाना एक कंपनी पुलिस और 100 होमगार्ड तैनात रहेंगे।

नो-एंट्री पर सख्ती: भारी वाहनों की अवैध आवाजाही रोकने के लिए राजघाट, आईपी फ्लाईओवर, शांति वन चौक, बुराड़ी फ्लाईओवर, इंद्रलोक समेत 12 जगहों पर विशेष पिकेट लगाए गए हैं। नो-एंट्री उल्लंघन पर 433 चालान काटे गए। 10 दिल्ली नंबर वाहनों के परमिट निलंबन की प्रक्रिया शुरू की गई, जबकि अन्य राज्यों के 66 वाहनों के परमिट निलंबन की सिफारिश की गई है।

अतिक्रमण पर कार्रवाई: पिछले एक हफ्ते में 27 अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए गए। इस दौरान 1974 चालान, 389 रेहड़ी-पटरी हटाई गईं, 1231 वाहन क्लैंप और 112 वाहन टो किए गए, जबकि 78 सामान जब्त किए गए।

डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज के. रमेश ने व्यापारियों से सड़क-फुटपाथ खाली रखने और वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग व नो-एंट्री नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *