नई दिल्ली, 06.11.2026
आउटर जिला पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ दिवाली का उत्सव मनाने और वरिष्ठ अधिकारियों व जवानों के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने के लिए संपर्क सभा सह दिवाली मिलन का आयोजन किया।
कार्यक्रम में डीसीपी आउटर जिला श्री विक्रम सिंह, IPS के साथ एडिशनल डीसीपी-I श्री जसबीर सिंह और एडिशनल डीसीपी-II श्री मिहिर सकारिया मौजूद रहे।
सभा की मुख्य बातें:
- पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं जैसे – ट्रांसफर-पोस्टिंग, रिम्बर्समेंट, स्टाफ की कमी, GPF और अन्य सर्विस से जुड़े मुद्दे खुलकर रखे। • डीसीपी विक्रम सिंह ने सभी शिकायतों को ध्यान से सुना और समय पर समाधान का आश्वासन दिया। • उन्होंने कहा कि किसी भी थाने में पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और बीट स्टाफ का समय पर रोटेशन किया जाए। • सभी थानों के मेस और बाथरूम में साफ-सफाई और हाइजीन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। • अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को इनाम और उत्तम सेवा मेडल / उत्कृष्ट सेवा पुरस्कार के लिए नामित करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
अंत में डीसीपी ने सभी पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।